Site icon 24 News Update

वंडर सीमेंट लि. में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन!

Advertisements
24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख). वंडर सीमेंट लि., आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा में आज 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह कार्यक्रम कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जैन ने अपने संबोधन में कर्मचारियों एवं सभी को दैनिक जीवन में सड़क सुरक्षा हेतु दिये निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया। साथ हि बताया कि हमारे लिए प्रतिदिन ही सड़क सुरक्षा दिवस होना चाहिए। क्योंकि सुरक्षित आवागमन हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
सड़क सुरक्षा माह के दौरान वंडर सीमेंट सर्कल सहित प्लाण्ट एवं आर.के. नगर परिसर के विभिन्न चैराहों पर रोको-टोको अभियान, सड़क सुरक्षा आधारित प्रशिक्षण एवं निःशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर, राजकीय विद्यालयों में छात्रों को सड़क सुरक्षा के महत्व, रोड़ सिग्नल के प्रकार, जेबरा क्रॉसिंग, क्रैश हेलमेट, सीट बेल्ट आदि के उपयोग की जानकारी देने सहित सड़क सुरक्षा से जुड़ी प्रश्नोत्तरी, पोस्टर एवं प्रेरक रील जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं गतिविधियां कम्पनी के महाप्रबंधक (सुरक्षा) दुर्गा दास राठौड़ के संयोजन में आयोजित की गई। जिसमें सड़क सुरक्षा पर आधारित एक मिनट का प्रेरणा दायक विडियों बनाने की प्रतियोगिता आकर्षण का केन्द्र रही।
कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं के विजेताओं को यूनिट हेड जैन तथा उपाध्यक्ष अमित मेहता एवं राजेन्द्र शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कम्पनी के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष सहित अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Exit mobile version