24 न्यूज अपडेट, उदयपुर, जयपुर।
एसआई भर्ती परीक्षा—2021 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार ट्रेनी एसआई को बर्खास्त करने की कार्रवाई तेज हो गई है। पहले 7 ट्रेनी एसआई को हटाने के बाद अब 25 और ट्रेनी एसआई को बर्खास्त कर दिया गया है। इनमें RPSC के तत्कालीन सदस्य रामूराम राईका का बेटा देवेश राईका और बेटी शोभा राईका भी शामिल हैं।
देवेश और शोभा राईका को जयपुर कमिश्नरेट आवंटित किया गया था। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने इनके साथ मोनिका जाट, नीरज कुमार यादव और सुरेंद्र कुमार बगड़िया को भी बर्खास्त करने के आदेश जारी किए।
- उदयपुर रेंज आईजी राजेश मीना ने राजेश्वरी, मनोहर लाल गोदारा, विक्रमजीत बिश्नोई, दिनेश बिश्नोई और श्याम प्रताप सिंह को बर्खास्त किया।
- बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने मनीषा बेनीवाल, जयराज सिंह, अंकिता गोदारा और मनीषा सिहाग को हटाया।
- जयपुर रेंज आईजी अजयपाल लांबा ने एकता, अविनाश पलसानिया, सुरजीत सिंह यादव, राकेश और विजेंद्र कुमार को बर्खास्त किया।
- जोधपुर कमिश्नर राजेंद्र सिंह ने श्रवण कुमार, इंदुबाला, भगवती और प्रमेसुखी को और अजमेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने सुभाष बिश्नोई को बर्खास्त किया।
कई आरोपी अभी भी न्यायिक हिरासत में
अब तक कुल 34 ट्रेनी एसआई बर्खास्त किए जा चुके हैं। इनमें से अधिकांश न्यायिक हिरासत में हैं। उनके खिलाफ एसओजी अदालत में चार्जशीट पेश की जा चुकी है।
24 News Update, Udaipur, Jaipur.
The action to dismiss the trainee SI arrested in the SI Recruitment Exam-2021 paper leak case has intensified. After removing 7 trainee SIs first, now 25 more trainee SIs have been dismissed. These include Devesh Raika, son of the then RPSC member Ramuram Raika, and daughter Shobha Raika.
Devesh and Shobha Raika were allotted Jaipur Commissionerate. Police Commissioner Biju George Joseph issued orders to dismiss Monica Jat, Neeraj Kumar Yadav and Surendra Kumar Bagadia along with them.
Udaipur Range IG Rajesh Meena dismissed Rajeshwari, Manohar Lal Godara, Vikramjeet Bishnoi, Dinesh Bishnoi and Shyam Pratap Singh.
Bikaner Range IG Omprakash removed Manisha Beniwal, Jairaj Singh, Ankita Godara and Manisha Sihag.
Jaipur Range IG Ajaypal Lamba dismissed Ekta, Avinash Palsaniya, Surjeet Singh Yadav, Rakesh and Vijendra Kumar.
Jodhpur Commissioner Rajendra Singh dismissed Shravan Kumar, Indubala, Bhagwati and Pramesukhi and Ajmer Range IG Omprakash dismissed Subhash Bishnoi.
Many accused still in judicial custody
So far a total of 34 trainee SIs have been dismissed. Most of them are in judicial custody. Charge sheet has been filed against them in the SOG court.
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.