24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। वैसे तो नगर निगम अपने अधिकार क्षेत्र की कॉलोनियों में भी सफाई की व्यवस्था नहीं संभाल पा रही है और लगातार शिकायतें आ रही हैं लेकिन जनहित को देखते हुए अब यूडीए के अधिकार वाले इलाकों में भी सेवाएं देंगी। क्योंकि यहां पर पूरा सिस्टम ही कचरा हो रहा था। सडकों पर ढेर लगे थे, लोग बार बार शिकायत करके तंग आ चुके थे। बहरहाल, उदयपुर विकास प्राधिकरण के क्षेत्राधिकार वाले इलाकों में बरसों से चल रही आ रही सफाई और घर-घर कचरा संग्रहण की समस्या के स्थाई समाधान को लेकर पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, शहर विधायक ताराचंद जैन व उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा की पहल आखिरकार रंग लाई। राज्यपाल कटारिया के निर्देशों पर नगर निगम ने यूडीए क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की कमान संभाल ली है। सोमवार को नगर निगम परिसर से अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने कचरा संग्रहण वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही युडीए क्षेत्र के जोन 1 व 2 में घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य प्रारंभ हो गया। जोन 3 व 4 को लेकर भी टेण्डर प्रक्रियाधीन हैं तथा जल्द ही वहां पर भी सफाई व्यवस्था माकूल हो जाएगी। प्रथम चरण में यूडीए के जोन-1 एवं 2 के 26 हजार से अधिक घरों से कचरा संग्रहण किया जाएगा। इसके लिए क्रमशः 22 तथा 24 ऑटो लगाए गए हैं। उक्त ऑटो जोन-1 के तहत सविना, वीडियो कॉलोनी, तितरड़ी, समता विहार, सर्वोदय नगर, गोवर्द्धनविलास, बलीचा, धौल की पाटी, ट्रांसपोर्टनगर, दक्षिण विस्तार, पन्नाधाय नगर व इंद्रानगर क्षेत्र तथा जोन-2 में मीरानगर द्वितीय, रेबारियों का गुड़ा, पुराना आरटीओ, नेशनल हाइवे-76, कृष्णा विहार, ढिंकली, कोचीनगर, पेसिफिक युनिवर्सिटी, देबारी, भैरवनगर, डांगियों की पंचौली, धौलामगरी, पुरोहितों की मादड़ी, कालाभाटा, मनवाखेड़ा आदि क्षेत्रों में घर-घर कचरा संग्रहण करेंगे। युडीए जोन-1 के लिए नगर निगम को 2 करोड़ 82 लाख तथा जोन-2 के लिए 3 करोड़ 22 लाख 56 हजार रूपए का भुगतान करेगा।यूं चले प्रयास : उदयपुर शहर में नगर निगम के क्षेत्राधिकार वाले इलाकों में निगम की ओर से रोड सफाई से लेकर घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। तत्कालीन यूआईटी क्षेत्रों में कचरा संग्रहण की जिम्मेदारी यूआईटी संभाल रहा था, लेकिन पर्याप्त संसाधनों के अभाव में कचरा संग्रहण कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग नहीं होने से दिक्कतें आ रही थी। तत्कालीन समय में गुलाबचंद कटारिया ने यूआईटी क्षेत्र में भी सफाई की व्यवस्था नगर निगम के माध्यम से किए जाने के निर्देश दिए। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन और ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने भी इन प्रयासों को आगे बढ़ाया। जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन युआईटी और वर्तमान यूडीए क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति की जानकारी ली। इसके पश्चात यूडीए और नगर निगम के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की लगातार बैठकें लेकर संपूर्ण उदयपुर शहर की सफाई व्यवस्था माकूल करने पर जोर दिया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की पहल पर आखिरकार नगर निगम ने यूडीए क्षेत्र की व्यवस्था भी अपने हाथ में लेने की सहमति दी। इसका भुगतान यूडीए की ओर से नगर निगम को किया जाना तय किया गया। युडीए क्षेत्र को 4 जोन में विभक्त करते हुए टेण्डर प्रक्रिया की गई।कचरा संग्रहण वाहनों को दिखाई हरी झण्डीयूडीए जोन 1 व 2 की टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सोमवार से सफाई एवं घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य प्रारंभ हुआ। नगर निगम परिसर में सोमवार सुबह उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, महापौर गोविन्दसिंह टांक, जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, यूडीए आयुक्त राहुल जैन, निगम आयुक्त राम प्रकाश, उप महापौर पारस सिंघवी के आतिथ्य में कचरा संग्रहण वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान वेणीराम सालवी, मनोहर चौधरी, सीए आशीष कोठारी, छोगा लाल भोई, अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, नरेंद्र श्रीमाली, सुभाष चन्द्र शर्मा, लखन लाल बैरवा सहित जनप्रतिनिधि व नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह, कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में सामाजिक सुधार के बडे निर्णयप्री वेडिंग शालीन परंपरागत वेशभुषा में हो साथ ही सामाजिक स्तर पर अस्वीकार्य फोटो प्रदर्शित नहीं करने की नसीहत पुलिस अलंकरण समारोह— सीआईडी अपराध शाखा के 103 पुलिसकर्मी सम्मानित, 20 पुलिसकर्मियों को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक