नेशनल डेस्क। विधानसभा अध्यक्षों के 2 दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने पटना गए विधानसभाध्यक्ष राजस्थान वासुदेव देवनानी (77) की पटना में अचानक तबीयत खराब हो गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले उनकी जांच की गई। हालत ठीक बताई जा रही है। जयपुर से हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर की टीम के आने के बाद जांच हुई व विशेष विमान से देवनानी जयपुर रवाना हो गए। इससे पहले लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला देवनानी से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे। बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि सुबह साढ़े 8 बजे वासुदेव देवनानी की तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द था, गैस की समस्या थी, हार्ट अटैक नहीं आया। देवनानी को अस्पताल ले जाया गया, स्थिति ठीक है। आज ही पटना में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सम्मेलन का उद्घाटन किया था। अचानक इस दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। हार्ट अटैक की खबर थी लेकिन यह सही नहीं निकली। इधर, खबर मिलते ही जयपुर से हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर की टीम पटना चार्टर्ड प्लेन से पहुंची। सीएम भजनलाल शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने देवनानी के स्वास्थ्य को लेकर पटना से अपडेट लिया। अब उनकी हालत ठीक है। डिस्चार्ज होने के बाद देवनानी शाम करीब 6 बजे विशेष विमान से राजस्थान के लिए रवाना हो गए। इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी में भर्ती किया गया था। एंजियोग्राफी प्रस्तावित थी लेकिन जब पता चला कि पिछले साल ही एंजियोग्राफी करवाई थी, इसलिए एंजियोग्राफी से मना कर दिया। देवनानी शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर रवाना हुए। उन्होंने बाहर आकर कहा कि राजस्थान जा रहा हूं। एसिडिटी हो गई थी। दवाई लेने के लिए आया था। मेरी तबीयत ठीक है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वासुदेव देवनानी को हार्ट प्रोब्लम, पटना में तबीयत बिगड़ी, जयपुर से चार्टर्ड प्लेन से भेजे डॉक्टर गोतस्कर को 7 साल की कैद, बूचड़खाने ले जा रहा था गौवंश