सुरज वर्मा
24 News Update शाहपुरा. शहर के भीम–उनियारा एनएच-148डी पर नई राज्यास गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा मवेशियों को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई, जिससे वाहन में भीषण आग लग गई।फूलियाकलां थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह के अनुसार, डिग्गी–मालपुरा की ओर से आ रहे पांच लोग स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर गहूंली माताजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान नई राज्यास गांव के पास अचानक सड़क पर मवेशी आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो खाई में जा गिरी।
हादसे के बाद वाहन में आग लगने से मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत शाहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया, ज्यादा गंभीर अवस्था होने पर भीलवाडा रैफर किया गया जहां उनका उपचार जारी है।स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर पारिवारिक समारोह में जा रहे हैं शंकर सिंह पिता शिवराज सिंह डिग्गी मालपुरा उम्र 45 साल, विजय सिंह पिता छोटू सिंह राजपूत निवासी आमली मालपुरा उम्र 35 साल, फूलचंद पिता दीपक सांसी निवासी आमली मालपुरा उम्र 40 साल तीनों घायल ,व कजोड़ सिंह पिता कालू सिंह आमली मालपुरा मृतक ,अजय सिंह पिता कजोड़ सिंह आमली मालपुरा मृतक,पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा मामले की जांच की जा रही है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.