24 News Update उदयपुर। बेडवास क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेडवास के 15 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। आगामी प्रतियोगिताएँ झालावाड़ और हिंडौन सिटी में आयोजित होंगी।
बालक वर्ग (17 व 19 वर्ष) के लिए चयनित खिलाड़ी हैं – रौनक सोलंकी, शैलेंद्र नागदा, अमित नगारची, विशाल चौबीसा, प्रत्यक्ष और गौरव सिंह। बालिका वर्ग (17 व 19 वर्ष) के लिए चयनित खिलाड़ी हैं – कृष्णा सोलंकी, ईक्षा पांडे, कृतिका सोलंकी, जयंती लोहार, किंजल सोलंकी, आंचल कुमारी, मनीषा राव, प्रियांशी कुमारी और पूजा कुमारी। विद्यालय के पीटीआई नरपत सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर यह उपलब्धि अर्जित की है। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने विद्यालय पहुँचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और राठौड़ को शुभकामनाएँ दीं।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.