24 न्यूज अपडेट. जयपुर। सोने-चांदी की कीमतों में दीपावली के बाद आज सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली रही है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के भाव 1,316 रुपए गिरकर 73,944 रुपए पर आ गए। दाम 75,260 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया। चांदी में 2,189 रुपए की गिरावट रही व 87,558 रुपए प्रति किलो हो गई। जबकि धन तेरस पर लोगों ने 1 लाख रूपए किलो तक भाव पहुंच गया था। सोने ने भी 79 हजार 681 रुपए का ऑल टाइम हाई बना कर जनता को त्योहारी खरीद के नाम पर खूब लटा था। अगर 15 दिन के साने के भावों का विश्लेषण करें तो हम पाते हैं कि 24 कैरेट सोना 5,737 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। चांदी 87 हजार 558 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.