24 न्यूज अपडेट, बांसवाड़ा। बांसवाड़ा में संभाग के जनजाति क्षेत्र में एक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक स्कूली स्टूडेंट्स 15 अगस्त के समारोह में प्रस्तुति देते हुए भील प्रदेश की मांग उठा रहा है। इसमें बच्चा स्टेज पर जय जोहार का नारा लगा रहा है। वहीं, बच्चे के पास खड़ा शिक्षक भी तालिया बजाता दिख रहा है। बच्चा प्रस्तुति देते हुए कह रहा है कि जय जोहार का जिसने विरोध किया वो जय जोहार भी बोलेगा। अब तो ऐलान किया भील प्रदेश बनाएंगे, बेणेश्वर हाईकोर्ट और मानगढ़ राजधानी बनेगा। अंत में सभी लोग तालिया बजा रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन सहित पुलिस महकमा जांच में जुट गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि किस जिले और स्कूल का है। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने बताया कि स्कूल में बच्चे द्वारा भील प्रदेश की मांग करना गलत है। सरकारी कार्यक्रम में राज्य को तोड़ने की बात करना सही नहीं है। वीडियो को तीनों जिलों के कलेक्टर को भेज कर बात की गई है कि स्कूल का पता लगाकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करें।
15 अगस्त के कार्यक्रम में बच्चे ने कर दी भील प्रदेश की मांग, मास्टरजी ने बजा दी तालियां

Advertisements
