डीलर्स एसोसिएशन ने इस दिन दी बंद की चेतावनीउदयपुर। राजस्थान में पेट्रोल पंप संचालकों की एक बार फिर हड़ताल जाने की आशंका है। बुधवार को राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (आरपीडीए) ने पत्र लिखकर हड़ताल को लेकर चेतावनी दी। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (आरपीडीए) ने पत्र लिखकर हड़ताल को लेकर चेतावनी दी और कहा कि 10 मार्च को जयपुर समेत 13 जिलों में पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। इस दौरान पंप संचालकों ने यह भी कहा है कि वे जिला या पुलिस प्रशासन को उधार में पेट्रोलियम पदार्थ की आपूर्ति नहीं करेंगे। पत्र में लिखा है, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के 90 दिन बाद भी पेट्रोल-डीजल पर वैट नहीं घटाया गया है। इस कारण हमारे साथी डीलर्स और राजस्थान की आम जनता इस वादाखिलाफी के विरोध में 10 मार्च 2024 से पेट्रोल पंप बंद रखेंगे। 11 मार्च 2024 को पंप संचालकों द्वारा जिला प्रशासन अथवा पुलिस को कोई उधार नहीं दिया जायेगा। न ही चुनाव में लगे वाहनों में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति उधार पर की जायेगी। पंपों पर बोर्ड लगाकर भी वादाखिलाफी का विरोध किया जाएगा। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (जयपुर) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह भाटी ने पत्र जारी कर लिखा, ‘राजस्थान में 56 फीसदी पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर हैं, लेकिन फिर भी हमारी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। डीजल/पेट्रोल पर वैट कम करने की भाजपा की गारंटी धरी की धरी रह गई।राम राज्य के लिए सौ प्रतिशत दिया मगर नहीं सुन रहे मांगआगे उन्होंने कहा कि हम डीलरों ने राजस्थान में राम राज्य लाने के लिए अपना 100 प्रतिशत दिया। लेकिन, आज सरकार के पास हमारी मांगों को सुनने का भी समय नहीं है। इससे बड़ी विडम्बना क्या हो सकती है? अब हमें भी सरकार के खिलाफ विरोध का मोर्चा खोलना होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सेवाश्रम पर चोरी की वारदात, पुलिस नहीं दर्ज कर रही एफआईआर अध्यापिका को बहाल करने और शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग