24 न्यूज अपडेट.स्टेट डेस्क/जयपुर। राज्य में बीते 24 घंटों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। राज्य में कहीं कहीं शीत लहर दर्ज की गई । सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान -1.3 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर सीकर में दर्ज किया गया। लगातार चौथे दिन पारा माइनस में चला गया। इस सीजन में पहली बार तापमान इतना नीचे आया है। माउंट आबू में पारा न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस है मगर कई जगह बर्फ जम रही है। शनिवार के लिए 6 जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 शहरों में कल तापमान 5 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे दर्ज हुआ। शनिवार को सुबह दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान के तहत फतेहपुर (सीकर) में -2, माउंट आबू (सिरोही) में 1.4, बारां में 1.4, चित्तौड़गढ़ में 3.2, चूरू में 2.4, करौली में 1.9, पिलानी (झुंझुनूं) में 4.5, सीकर में 4, सिरोही में 3 और हनुमानगढ़ में 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।प्रदेश में 15 दिसंबर से सर्दी के तेवर थोड़े ढीले होने वाले है। मौसम विभाग का कहना है कि िउत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने से उत्तरी हवा का प्रभाव कम हो जाएगा। अगले 15 से 19 दिसंबर तक प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी भी होगी। जोधपुर, जैसलमेर, कोटा, जयपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, गंगानगर में कल अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 24.3, जयपुर में 23, अजमेर में 22.8, गंगानगर में 22.7, कोटा में 23.5, चूरू में 22.8, फलोदी में 21.9 और उदयपुर में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आज चूरू, झुंझुनूं, सीकर, करौली, अजमेर और कोटा जिलों में कोल्ड-वेव का ज्यादा प्रभाव रहने की संभावना देखते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 15 से 19 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम ड्राय रहेगा और तापमान बढ़ेगा। लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अभिनेता अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट से मिली जमानत, जेल जाने से बचे यूपी में वी आई पी कल्चर पर योगी सरकार ने लगा दी लगाम, लेकिन राजस्थान में लालबत्ती-हूटर से प्यार तो कैसे करे इनकार