24 न्यूज अपडेट उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर तपती धूप में भी सबसे हॉट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना हुआ हैं। इनती तेज गर्मी के बाद भी यहां पर पर्यटकों की लगातार संख्या बढ़ती ही जा रही है व नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। झीलों की नगरी उदयपुर में इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, पारा 45 डिग्री पार हो गया तो दूसरी ओर पर्यटकों ने लेकसिटी में आने के नए रिकॉर्ड बना दिए। मई महीने की भीषण गर्मी के बीच यहां पर 1 लाख से ज्यादा देशी पर्यटकों व तीन हजार से ज्यादा विदेशी पर्यटकों की लेकसिटी में घूमने की रूचि ने दिखा दिया है कि आखिर क्यों उदयपुर दुनिया का सबसे ज्यादा पसंद किया जाना वाला टूरिस्ट हॉट स्पॉट है। गत वर्ष यह पर्यटकों का आंकडा एक लाख भी पार नहीं कर पाया था। यहां बढ़ते पर्यटकों को लेकर पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि जिस तरह से लेकसिटी में पर्यटन की अपार संभावनाएं है और लगातार यहां पर पर्यटन के क्षेत्र में काम हो रहा है उसके बाद यहां पर पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा हैं। मई माह में भीषण गर्मी होने के बावजूद देशी पर्यटकों ने लेकसिटी को घूमने के लिए चुना। हांलाकि कई होटल्स एडं रिसोर्ट्स संचालकों ने इंडोर गेम्स का आयोजन कर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया साथ ही पर्यटकों ने प्रकृति को नजदीक से देखने के लिए लेकसिटी में आना पसंद किया। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से हीट वेव का असर दिखाई दिया उसके बाद भी पर्यटकों का आना शहरवासियों के लिए शुभ संकेत हैं।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.