Site icon 24 News Update

हाथ मे जूते लेकर नाला पार करते दिखे मंत्री बाबूलाल खराड़ी

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। आजादी के साढ़े सात दशक बाद भी दूर दराज के इलाकों में बिजली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं तक मुहैया नहीं हो पा रही है। उदयपुर के झाडोल में भी ऐसे ही कुछ हालात हैंं जिनसे खुद मंत्री बाबूलाल खराड़ी रूबरू होते नजर आए। मंत्री बाबूलाल खराड़ी का हाथ में जूते लेकर नाला पार करते वीडियो वायरल हो रहा है। कोटड़ा क्षेत्र के नयावास गांव का यह वीडियो है। मंत्रीजी यहां परिचित के यहां शोक व्यक्त करने पहुंचे थे मगर रास्ते में पानी भरा होने से उन्हें अपने जूते हाथ में लेकर आगे बढ़ना पड़ा। नयावास जाने के लिए रास्ता नहीं है। वैसे तो यह मंजर यहां के निवासियों के लिए रोजमर्रा की बात है मगर क्षेत्र में दर्जनों गांव है ऐसे जहां नही है बिजली,पानी और सड़क जैसी आधारभूत सुविधाएं तक अब तक नहीं पहुंची हैं। इस जल गंगा के बीच विकास की गंगा मंत्री खराड़ी के आने के बाद बहेगी ऐसी उम्मीद है।

Exit mobile version