24 न्यूज अपडेट. नेशनल डेस्क। नीतीश इन दिनों अजीबोगरीब हरकतों के लिए खूब सुर्खियां बंटोर रहे हैं। नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस के उद्घाटन कार्यक्रम में नीतीश का नरेंद्र मोदी की उंगली देखकर बात करने का वीडियो आज वायरल हो रहा है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर थे। राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर देखे और नए कैंपस का उद्घाटन किया। इस मौके पर जो वाकया हुआ वो अब इंटरनेट की दुनिया पर छा गया है। मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक प्रधानमंत्री मोदी का हाथ पकड़कर कुछ देखने लगे। मोदी ने मुस्कुराते हुए उनसे बात की और उनके सवाल का जवाब दिया। यह सब देखकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवान भी अचानक अलर्ट हो गए। इससे पहले कल ही अशोक चौधरी का सिर डिप्टी सीएम से टकराया था। उन्होंने हंसते हुए ये सब किया। सीएम यहीं नहीं रुके। उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री प्रेम कुमार और उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का भी सिर टकराया। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाते दिखे।
हाथ मेरा थाम लो, साथ जब तक हो…………नीतीश ने पकड़ा मोदी का हाथ, उंगली देखी, फिर कुछ कहा

Advertisements
