24 न्यूज अपडेट उदयपुर। प्रार्थी केजार अली पिता कय्युम अली बोहरा उम्र 49 साल निवासी 141 डा. जाकीर हुसैन मार्ग बोहरवाडी थाना धानमण्डी उदयपुर ने रिपोर्ट दी कि दूकान बाउजी आयरन 831 लोहार बाजार, उदयपुर राज. मे स्थित है ओर वहाँ पर लोहे शीट का ट्रेडिंग का कार्य करता हैं दुकान पर प्रभुलाल मीणा नामक व्यक्ति लेबर का कार्य करता है। दिनाक 24.07.204 को रात के करीब 11.00.11.15 बजे प्रभुलाल मेरी दुकान बाउजी आयरन 831 लोहार बाजार से 16 फीट की प्रोफाईल शीटे 35 पीस, 18 फीट की प्रोफाईल शीट 35 पीस 14 फीट की प्रोफाईल शीट 35 पीस, स्क्रू बॉक्स 20 पीस जी.आई. शीटे 16 फीट के, 50 पीस 14 फीट की केलुटाईल की 80 शीट, व 12 फाईबर की 25 शीट, 12 फीट की 25 शीट, पॉलिकार्बोनेट 50 शीट ग्रीन प्रोफाईल लोहे की 5 फाईबर के रोल वहाँ से भी चोरी करके ले गये है. जिसकी जानकारी मुझे ऑडिट कराने पर हुई जिसकी सीसीटीवी फुटेज मौजुद है। प्रभुलाल के साथ अन्य 4 व्यक्ति ओर है जिन्हे मै पहचानता नही हूँ इन सभी ने मिलकर मेरी दुकान से आयरन शीट चुरा कर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 155/2024 धारा 305 (ए), 331 (4) बी.एन.एस. मे प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया। उक्त मामले का खुलासा करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुरयोगेश गोयल ने बताया कि उदयपुर शहर मे चोरी एवं नकबजनी की बढती वारदातों को गम्भीरता को लेते हुए वाहन चोरी करने वालों की धरपकड हेतु निर्देश दिये गये, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं वृताधिकारी वृत पश्चिम कैलाश चन्द्र के मार्गदर्शन में मन अधिकारी आदर्श कुमार द्वारा थाना हाजा से टीम का गठन किया जाकर उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही की जाकर आरोपीयों की तलाश शुरु की गई । घटना स्थल के आस पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों से प्राप्त फूटेज, तकनीकी संसाधनों व मुखबिर तंत्र द्वारा प्रकरण में उक्त वारदात में आरोपी प्रभुलाल मीणा को डिटेन किया जिनसे पुछताछ की गई तो प्रभुलाल द्वारा महिला समूह से लिये गये लोन की राशी चुकाने के लिये अपने ही मालिक की दुकान से चोरी करने का प्लान बनाया व अपने साथी आरोपीयो के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना बताया व चोरी का माल झाडोल व राजसमंद की तरफ बेचना बताया, जिस पर आरोपी प्रभुलाल एवं उसके साथी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर मशरूका माल बरामद किया। तत्पश्चात प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश की गई। दौराने तलाश प्रकरण के दो वांछित आरोपी रमेश पुर्बिया निवासी राजसमन्द एवं घटना में प्रयुक्त वाहन पीकअप जब्त कर वाहन स्वामी / चालक केशु को गिरफ्तार किया गया। आरोपी रमेश पुर्बिया निवासी राजसमन्द से प्रकरण में शेष मशरूका माल बरामद किया गया। बाद अनुसंधान आरोपीयों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
हाथीपोल लोहा बाजार में आयरन गोदाम से हुई नकबजनी का खुलासा, नौकर ही निकला चोर, 2 जने गिरफ्तार

Advertisements
