Site icon 24 News Update

हाई सिक्योरिटी जेल कैंपस में ड्रोन मिलने से मच गया हड़कंप

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. अजमेर। प्रदेश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाले हाई सिक्योरिटी जेल कैंपस में सोमवार को ड्रोन मिल गया जिससे जेल में हड़कंप मच गया। जेल अधीक्षक मौके पर पहुंचे और सिविल लाइन थाना पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मुआयना कर ड्रोन को जब्त कर लिया व गहन जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जेल कैंपस में सोमवार सुबह 11 बजे सफाई हो रही थी तभी कर्मचारी को कोने में छोटा सा ड्रोन मिलां। कर्मचारी ने जेल स्टाफ को इसकी सूचना दी गई। स्टाफ की सूचना पर जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस को मौके पर बुलाया। जेल प्रशासन की ओर से सिविल लाइन थाना पुलिस को ड्रोन सौंप दिया गया। एसपी वंदिता राणा ने मीडिया को बताया है कि इस अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में ड्रोन मिलने की सूचना पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ ने मीडिया रिपोर्ट में कहा कि स्टाफ को जेल कैंपस में ड्रोन मिला था। उच्च अधिकारियों को ड्रोन के बारे में अवगत करवा दिया गया है। ड्रोन सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले की शिकायत भी थाने में दे दी है। ड्रोन जेल में कैसे पहुंचा इसे लेकर पुलिस जांच करेगी।

Exit mobile version