उदयपुर। स्नैक्स के क्षेत्र में विश्व की बड़ी कंपनी में शुमार हल्दीराम भुजिया वाला के मालिक मधुसूदन अग्रवाल पिछले गुरुवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने उदयपुर आए । इस दौरान फेडरेशन ऑफ सीट्स एंड नमकीन मैन्युफैक्चरर इंडिया के राजस्थान के संयोजक सुखलाल साहू के नेतृत्व में उदयपुर के मिष्ठान नमकीन व्यवसाईयों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम में आए बीकाजी के दीपक अग्रवाल, बीकानेर वाला (बीकानों भुजिया) के राकेश अग्रवाल, फेडरेशन ऑफ सीट्स एंड मैन्युफैक्चरर इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव विक्रम अग्रवाल व फेडरेशन के कोषाधक्ष एंव फाउंडर फिरोज एच नकवी का भी मेवाड़ी परंपरा अनुसार स्वागत किया गया । बाद में हल्दीराम के मधुसूदन अग्रवाल फेडरेशन के राजस्थान के संयोजक सुखलाल साहू के बापू बाज़ार स्थित प्रतिष्ठान भगवती नमकीन पर भी गए जहां उनका मनोज साहू व हिमांशु साहू ने स्वागत किया। अग्रवाल ने वहाँ की सारी नमकीनो को टेस्ट किया व जानकारी ली तथा संतुष्ट होकर उन्होंने उपलब्ध नमकीनो के स्वाद की तारीफ की। इस अवसर पर जगदीश मिष्ठान भंडार सूरजपोल के राकेश बजाज, बाबूजी जोधपुर मिष्ठान के बाबू सिंह जी राजपुरोहित, इंदौरी नमकीन के बनवारी लाल यादव सहित कई व्यापारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि हाल ही मे हल्दीराम भुजियावाला की ब्रांड वेल्यू अंतरराष्ट्रीय बाजार मे 70500 करोड रूपए आंकी गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पानेरियों की मादड़ी में चारभुजाजी की महाप्रसादी, भगवान को भोग लगाते ही प्रसन्न हो गए इंद्रदेव, 6000 महिला-पुरूष एवं बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया डॉ. भीमराव अंबेडकर के राष्ट्रीय विचार विषय पर संगोष्ठी