24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। सावन माह के पहले सोमवार को निम्बाहेड़ा उपखण्ड सहित जिले भर के शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गुंजायमान हो गए, वही नगर निम्बाहेड़ा के शिवालयों (मंदिरों) में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, भगवान महादेव के मंदिरों में शिवलिंग पर गंगाजल द्वारा सहस्त्रधारा छोड़ी गई, श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, घी, शहद और शर्करा द्वारा अभिषेक किया गया।
इस बार सावन के महीने की सोमवार से शुरुआत हुई है, सावन के महीने में सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए विशेष माना जाता है, पहले सोमवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ सा पड़ा नगर के मंदिरों पर आकर्षक साज-सज्जा की गई, इस अवसर पर महिला, पुरुष, बच्चे, जवान,बुजुर्ग सभी भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे हुए नजर आए।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.