Site icon 24 News Update

हर्बल गुलाल से देंगे मतदान का संदेश

Advertisements

राजीविका स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार हर्बल गुलाल पैकेट्स पर लगाए मतदान के संदेश

एडीएम और सीईओ ने किया मतदान संदेश युक्त हर्बल गुलाब पैकेट्स का विमोचन

24 न्यूज़ अपडेट I राजसमंद 22 मार्च। अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश बुनकर व जिला परिषद सीईओ हनुमान सिंह राठौड़ ने मतदाता जागरूकता संदेश युक्त हर्बल गुलाल पैकेट्स का विमोचन कर अभियान का शुभारंभ किया।
राजीविका की जिला परियोजना प्रबंधक डॉ सुमन अजमेरा ने बताया कि एडीएम बुनकर और सीईओ राठौड़ द्वारा आमजन से होली के पावन पर्व पर हर्बल गुलाल उपयोग करने तथा होली के अवसर पर सभी को 26 अप्रैल पर मतदान अवश्य करने की अपील की।
इस अवसर पर शनिवार को जिले के सभी नरेगा कार्यस्थल पर नरेगा श्रमिकों को 26 अप्रैल को निर्भीक निष्पक्ष एवं मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाने के भी निर्देश दिए। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल सनाढ्य, अधिशाषी अभियन्ता अशोक गहलोत, कैलाश चंद्र जैन, स्वीप से राजेश जोशी, राजीविका जिला प्रबंधक भेरुलाल बुनकर, मनीष मेवाड़ा, मुकेश नवल, मनोज शर्मा, भूपेंद्र चाष्टा, ललित राजवानी, केशव साँचीहर सहित जिला परिषद के कार्मिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version