Advertisements
24 न्यूज अपडेट उदयपुर 30 नवंबर। मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में कवि श्री हरिवंशराय बच्चन की 117वीं जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में शहर के ख्यातनाम शिल्पकार चन्द्रप्रकाश चित्तौडा द्वारा दिवंगत श्री बच्चन की प्रमुख कृति मधुशाला’ पर आधारित लघु पुस्तिका का विमोचन उर्दू विभाग के अध्यक्ष डॉ. आशीष सिसोदिया ने किया गया। डॉ. सिसोदिया ने कहा कि ’मधुशाला’ ने घोर हताशा में डूबे नवयुवकों में नवीन आशा का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होने चित्तौडा के लगन व जुनून की प्रशंसा की। चित्तौड़ा ने बताया कि हरिवंश राय बच्चन हिंदी भाषा के एक कवि और लेखक थे। वे हिन्दी कविता के उत्तर छायावाद काल के प्रमुख कवियों में से एक थे । उनकी सबसे प्रसिद्ध कृति मधुशाला है जो आज के युवाओं को प्रेरित करती है और हर वर्ग को प्रभावित।

