24 न्यूज अपडेट राजसमंद . माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा संचालित हरित न्याय अभियान के अंतर्गत राजसमंद जिले के पिपलांत्री गांव स्थित कन्या उपवन में विशेेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्री राघवेंद्र काछवाल (जिला एवं सेशन न्यायाधीश, राजसमंद) उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और समाज में हरियाली को बढ़ावा देना है, जिसमें स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया।
श्री काछवाल ने वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और उनका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पौधे न केवल पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखते हैं, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार करते हैं। उन्होंने बताया कि पिपलांत्री गांव, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी अनूठी पहल के लिए जाना जाता है, ने इस कार्यक्रम के माध्यम से एक बार फिर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के उच्च गुणवत्ता वाले पौधे लगाए गए, जिनमें फलदार, छायादार और औषधीय पौधे शामिल हैं। इन पौधों का चयन स्थानीय जलवायु और मिट्टी की विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि वे यहां की परिस्थितियों में अच्छे से विकसित हो सकें। इसके साथ ही, इन पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण के लिए ग्रामवासियों को जागरूक किया गया और उन्हें आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
उक्त कार्यक्रम में श्रीमती पूर्णिमा गौड, न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट, श्रीमती अभिलाषा शर्मा, न्यायाधीश एससी एसटी कोर्ट, श्रीमती गीता पाठक, न्यायाधीश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सरपंच, ग्राम पंचायत पीपलांत्री एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.