24 न्यूज अपडेट चित्तौड़गढ़. 12 जुलाई मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान और ‘ हरित चित्तौड़ ‘ अभियान के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में उपखण्ड अधिकारी निम्बाहेड़ा विकास पंचोली की अध्यक्षता एवं प्रधान पंचायत समिति निम्बाहेडा बगदीराम धाकड़ के विशिष्ट आतिथ्य वृक्षारोपण अभियान की सफल कियान्विती हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मे उपखण्ड अधिकारी द्वारा हरित चित्तौड़ अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देकर समस्त विभागो के अधिकारियो कर्मचारियों को शत-प्रतिशत पौधारोपण के निर्देश दिये। प्रधान बगदीराम धाकड़ द्वारा परिवार के समस्त सदस्यों से एक-एक पौधा लगवाने के उपस्थित सरपंचो, ग्राम विकास अधिकारियों को सुझाव दिया। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी अभिषेक शर्मा ने नगरपालिका क्षेत्र मे पौधारोपण कार्यक्रम के बारे में बताया वन विभाग के रेंजर राजेन्द्र चौधरी द्वारा पौधारोपण करने की प्रक्रिया के बारे में बता कर 3 वर्ष तक इनकी देखभाल करने को कहा गया। कार्यक्रम के अंत में उपखण्ड अधिकारी ने सभी से वृक्षारोपण अभियान में वृक्ष लगाने एवं उनकी मॉनिटरिंग हेतु हरित चित्तौड़ अभियान का एप डाउनलोड करवाया गया एंव हरित चित्तौडगढ अभियान की सफल कियान्चिती हेतु सभी जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं कर्मचारियों को शपथ दिलवाई गई। कार्यशाला के पश्चात सभी ने राजकीय महाविद्यालय निम्बाहेडा मे पौधारोपण किया गया। कार्यशाला के दौरान अधीक्षण अभियन्ता पवन सेठिया, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिह शक्तावत, नायब तहसीलदार दिव्येशकान्त परमार, अतिरिक्त विकास अधिकारी घनश्याम गुलगामा, सहायक विकास अधिकारी देवीलाल दशोरा, मुकेश शर्मा, कंवरलाल धाकड सहित समस्त ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, कृषि पर्यवेक्षक एवं अन्य कार्मिक उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सफलता की कहानी : रात्रि चौपाल में लीला देवी को मौके पर ही मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रभारी सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक