उदयपुर। हम यहां गर्मी में तप रहे हैं और पसीना-पसीना हो रहे है तो दूसरी तरफ राजस्थान के ही कई जिलों में ओलावृष्टि हो रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ का राजस्थान में जोर है जो दो दिन पहले एक्टिव हुआ था व कल भी इसका जोरदार असर देखने को मिलेगा। आज राजस्थान के 15 जिले ऐसे हैं जहां पर आंधी चल रही है और बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं। आज शाम को 5 बजे भिवाड़ी शहर में करीब 20 मिनट तक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। मौसम केन्द्र के अनुसार उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में 2 दिन आंधी-बारिश के साथ बिजली चमक सकती है। बीकानेर, जोधपुर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में इसका असर रहने की संभावना है। अभी राजस्थान के अलवर, बारां, भरतपुर, धौलपुर, कोटा, बीकानेर, चूरू, झालावाड़, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, जैसलमेर, सीकर, नागौर जोधपुर और श्रीगंगानगर में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चल रही हैं। इधर मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन में प्रतापगढ़ और चित्तौड़ में भी हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश मेघों की तेज गर्जना के साथ होने की संभावना जताई गई है।
हम यहां गर्मी में तप रहे, वहां भिवाड़ी में गिर रहे ओले…..और अब प्रतापगढ़-चित्तौड़ में भी बारिश की चेतावनी……

Advertisements
