24 न्यूज अपडेट उदयपुर. शहर में अवैध गतिविधियो की रोकथाम हेतु श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्रीमान योगेश गोयल द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उदयपुर एवं श्री छागन पुरोहित वृताधिकारी वृत नगर पूर्व उदयपुर के निकट पर्यवेक्षण में सुनील चारण पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सूरजपोल के नेतृत्व में थाना सूरजपोल से टीम का गठन किया गया। अपराधो की रोकथाम के कम में दिनांक 22.06.24 को दौराने गश्त सूचना मिली कि कि खांजीपीर कब्रिस्तान के गेट के सामने रेलवे कैम्पस मे झाडीयो के पीछे 5 व्यक्ति बैठे हुये है जो किसी आयड निवासी इरशाद की हत्या करने तथा पेट्रोल पम्प को लूटने की वारदात करने के फिराक में है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचा जहाँ झाडियो में 05 व्यक्ति बैठे हुये थे जो मोहम्मद शाकीर के भाई जाकीर के साथ ईरशाद व उसके भाईयो ने कुछ समय पहले चाकू से मारपीट कर उसे बुरी तरह से घायल करने की वारदात की रंजिश के कारण चाकू मारने वाले आयड निवासी ईरशाद व उसके भाईयो की गोली मार कर हत्या करने की योजना बनाते 5 व्याक्तियो को दस्तयाब किया गया। जिनके कब्जे से निम्न हथियार एवं नशीले पदार्थ की बरामदगी की गई।
(1) मोहम्मद रिजवान पिता श्री हनीफ उर्फ हाजी मुसलमान उम्र 23 साल निवासी 987 जरीना कोलोनी किशनपोल थाना सूरजपोल उदयपुर की तलाशी में दाहिने हाथ में एक लकडी का लठठ, पेन्ट के दाहिने जेब में एक सफेद रंग की पोलीथिन की थैली के अन्दर मादक पदार्थ चरस वजन 56 ग्राम मिला।
(2) सोयब शेख उर्फ भोलू पिता श्री मोहम्मगद सिराज उम्र 30 साल निवासी 81 जरीना नगर कच्चीश बस्ती किशनपोल थाना सूरजपोल उदयपुर की तलाशी में दाहिने हाथ में एक धारदार छुरीं मिली।
(3) मोहम्मईद शाकीर पिता श्री जफर बेग उम्र 24 साल निवासी गली नम्बर 02 आयड थाना भोपालपुरा उदयपुर की तलाशी में जिन्स पेन्ट की बेल्ट के नीचे वायी तरफ एक लोडेड देशी पिस्टल मय मेगजीन व दो जिन्दा कारतुस एवं एक स्कूटी मिली
(4) मोईन खान उर्फ मच्छीड पिता श्री इदरीश खान उम्र 28 वर्ष निवासी 929 जरीना नगर किशनपोल थाना सूरजपोल उदयपुर की तलाशी में दाहिने हाथ में एक धारदार छुरीं मिली।
(5) मोहसिन उर्फ टट्टी पिता श्री रूस्तम अली उम्र 23 साल निवासी म.न. 06 गली नम्बीर 01 रजा नगर किशनपोल थाना सूरजपोल उदयपुर की तलाशी में दाहिने हाथ मे एक धारदार नुकीली गुप्ती
शोयब उर्फ भोलू की स्कूटी टीवीएस जुपीटर आरजे 27 बीके 4194 की सीट के नीचे डिग्गी में रखी एक गुलाबी रंग की प्लास्टिक की थैली के अन्दर सफेद रंग की पोलिथिन के अन्दर मादक पदार्थ 350 गांजा पाया गया। उपरोक्त पर प्रकरण संख्या 277/2024 धारा 399, 402 भादस, 3/25, 4/25 आर्म्स एक्ट एवं 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी भूपालपुरा द्वारा किया जा रहा है।
प्रकरण में गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण अवैध हथियार, मादक पदार्थ चरस एवं गांजा कहां से लाये किसको क्यो मारने वाले थे, मारकर कहा भागने वाले थे एवं बलीचा स्थित कौनसे पेट्रोल पम्प को लूटने की योजना बना रहे थे। इस सम्बन्ध
में गहनता से विस्तृत अनुसंधान करने हेतु पी/सी रिमाण्ड प्राप्त किया जा रहा है।
टीम
1- सुनील चारण पु.नि. थाना सूरजपोल उदयपुर
2- श्री दिनेश पाटीदार उ.नि. थाना सूरजपोल
3- श्री ओमवीरसिंह हैड कानि. 273 थाना सूरजपोल
4- श्री गणेशलाल हैड कानि. 1251 थाना सूरजपोल
5- श्री शरीफ हैड कानि. 1340 थाना सूरजपोल
6-श्री पवन कानि. 742 थाना सूरजपोल
7-श्री सुमेरसिंह कानि. 1097 थाना सूरजपोल
8-श्री ओमप्रकाश कानि. 377 थाना सूरजपोल
9-श्री करणसिंह कानि. 1618 थाना सूरजपोल
हत्या एवं डकैती करने की योजना बनाते 5 अभियुक्त गिरफ्तार, देशी पिस्टल मय कारतुस, चरस, गांजा, लकडी का लठ, छुरीं, गुप्ती एवं दो स्कूटी बरामद

Advertisements
