24 न्यूज अपडेट. बांसवाड़ा। बांसवाड़ा के गढ़ी ब्लॉक में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) कार्यालय और स्कूल परिसर में 2 फरवरी को आयोजित मांसाहार पार्टी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इस घटना के विरोध में कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।प्रदेश सहमंत्री आनंद निनामा ने कहा कि बसंत पंचमी जैसे पवित्र अवसर पर इस प्रकार का आयोजन सर्व सनातन समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने सवाल उठाया कि घटना के इतने दिन बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इस मामले में सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने और धार्मिक भावनाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए परिषद ने दोषियों के साथ-साथ उन्हें अनुमति देने वाले अधिकारियों पर भी ठोस कार्रवाई की मांग की है।विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन से अपील की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं अन्य स्कूल परिसरों में न हों, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएं। आयोजन के दौरान मुख्य प्रवेश द्वार खुला हुआ था, जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों ने परिसर में घुसकर पार्टी का आयोजन किया।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और सिर्फ खाने के सैंपल लेने तक ही सीमित रही। इस लापरवाही के चलते आक्रोश बढ़ता जा रहा है। परिषद के इस ज्ञापन कार्यक्रम में संयोजक हेमंत खाट, छात्र नेता विनोद मईड़ा, नरेश राठौर, अमन, और नगर मंत्री आलोक राठौर सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation व्यापारियों से 1.72 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शातिर सलमान लाला गिरफ्तार 6 लाख की धोखाधड़ी करने वाली अध्यापिका को जेल