Advertisements
24 न्यूज अपडेट. सराड़ा। समीपवर्ती सैपुर गांव में बुधवार को डांगी पटेल समाज के 34 जनों द्वारा चारधाम की यात्रा कर सकुशल लौटने पर आयोजित गंगोज, महाप्रसादी के कार्यक्रम में समाजजन उमड़ पड़े। अपने-अपने घरों से कलश लेकर महिलाएं ढोल नगाड़ों के साथ निकली जो बाद में जुलूस में बदल गया। सभी पथवारी पूजन को स्कूल के चौराहे पर पहुंची, वहां से वापस घर लौटे। इस दौरान तीर्थयात्रियों का रिश्तेदार, ग्रामीणों ने स्वागत किया। इधर, महाप्रसादी के कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों ने संबोधित करते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों और फिजूल खर्चों को कम करते हुए शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही।

