Site icon 24 News Update

सेमारी के पूर्व कार्यवाहक विकास अधिकारी निलंबितनरेगा कार्य में अधिक राशि जारी करने के आरोप

Advertisements

24 न्यूज अपडेट सलूंबर। सलूंबर जिले के सेमारी पंचायत समिति के पूर्व कार्यवाहक विकास अधिकारी मय कार्यक्रम अधिकारी का कार्यभार संभालने वाले नाथूलाल मीणा ,हाल सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति सेमारी के विरूद्ध विभागीय जाँच कार्यवाही प्रस्तावित है , जिन्हें विभाग द्वारा निलंबित किया गया है । मीणा पर नरेगा कार्य पर निर्धारित स्लॉट से अधिक राशि जारी करने के आरोप में जांच प्रस्तावित है । इनको शासन सचिव व आयुक्त रवि जैन ने राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 13 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार नाथूलाल मीणा, तत्कालीन कार्यवाहक विकास अधिकारी कम कार्यक्रम अधिकारी, हाल सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति सेमारी, जिला सलूंबर को तुरन्त प्रभाव से निलम्बित करने के आदेश प्रदान किया है । निलम्बन काल में मुख्यालय कार्यालय पंचायती राज विभाग, जयपुर में रहेगा तथा इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा ।

Exit mobile version