24 न्यूज अपडेटdesk24newsupdate@gmail.comमुंबई. शेयर बाजार में आज यानी 13 मार्च को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 906 अंक की गिरावट के साथ 72,761 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 338 अंक की गिरावट रही। ये 21,997 के स्तर पर बंद हुआ।स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में भी आज गिरावट रही। स्मॉलकैप इंडेक्स 2,189 अंक (5.11%) गिरकर 40,641 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं मिडकैप में 1,646 अंक (4.20%) की गिरावट रही। ये 37,591 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और सिर्फ 7 में तेजी देखने को मिली।जेट एयरवेज के शेयर में लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट जेट एयरवेज के शेयर में आज लगातार दूसरे दिन 5% का अपर सर्किट लगा। ये 2.15 रुपए (5.00%) चढ़कर 45.20 रुपए पर बंद हुआ।निवेशकों के ₹14 लाख करोड़ डूबेशेयर मार्केट का मार्केट कैप कल 385.64 लाख करोड़ रुपए था, जो अब घटकर 371.69 लाख करोड़ हो गया है। यानी मार्केट कैप में करीब ₹14 लाख करोड़ की गिरावट आई है।बीते 5 दिन में 7% गिरा BSE स्मॉलकैपबीते 5 दिन में BSE स्मॉलकैप इंडेक्स 7% से ज्यादा गिर चुका है। मिड-कैप और स्मॉल-कैप सूचकांकों में दबाव मार्केट रेगुलेटर सेबी की चेयरपर्सन के बयान के बाद से देखा जा रहा है। सेबी चीफ ने छोटे और मझोले आकार की कंपनियों के शेयरों के ऊंचे वैल्यूएशन पर चिंता जताई थी।उन्होंने कहा था- ‘कुछ लोग इसे बबल कह रहे हैं। ये सही नहीं होगा कि इस बबल को और बड़ा बनने दिया जाए। अगर ये बनता रहेगा और जब ये फूटेगा तो इसका असर निवेशकों पर होगा। ये सही चीज नहीं है। इन कंपनियों के वैल्यूएशन फंडामेंटल को सपोर्ट नहीं कर रहे हैं।’JG केमिकल्स का शेयर 16% टूटाJG केमिकल्स की शेयर बाजार में खराब लिस्टिंग हुई है। NSE पर ये 5.43% डिस्काउंट के साथ 209 रुपए प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ है। BSE पर इसकी लिस्टिंग 4.52% डिस्काउंट के साथ 211 रुपए पर हुई है। इसके बाद भी इसमें और गिरावट देखने को मिली और ये BSE पर 36.20 रुपए (16.38%) गिरकर 184.80 रुपए पर बंद हुआ। IPO में इसके शेयर का प्राइस 221 रुपए था।पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज के IPO में निवेश का मौका ऑटोमोबाइल डीलरशिप्स बिजनेस से जुड़ी कंपनी पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 12 मार्च से ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 14 मार्च तक बोली लगा सकेंगे। IPO के जरिए कंपनी ₹601.55 करोड़ जुटाना चाहती है।पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹280-₹295 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 50 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइस बैंड ₹295 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाई करते हैं, तो इसके लिए ₹14,750 इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 650 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइस बैंड के हिसाब से ₹191,750 खर्च करने होंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जंगल से आई खुशखबरी, बाघिन एसटी 12 को 3 नए शावकों के साथ कैमरे में कैद रघुनाथपुरा में पेंथर ने किया शिकार, रानी रोड़ पर वॉक करते दिखा पेंथर