24 न्यूज़ अपडेट चित्तौड़गढ़। शुक्रवार को सेंती में जाट छात्रावास स्थल पर तेजा दशमी महोत्सव एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी और नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने तेजाजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और प्रतिभावान बालिकाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भगीरथ चौधरी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि केन्द्र के बजट में यह वर्ष किसानों को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि कई फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों को राहत दी है।उन्होंने कहा कि किसान प्राकृतिक खेती करें। इस पर भारत सरकार 20 हज़ार रुपए प्रति एकड़ अनुदान देगी। उन्होंने कहा की शुरुआत में इससे उपज थोड़ी कम होगी लेकिन बाद में उर्वरकों जितनी ही पैदावार आने लगेगी। उन्होंने किसानों से रसायनों का उपयोग कम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती कर स्वयं भी बचे और प्राणी मात्र को भी बचाएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने किसानों की आय के लिए कई प्रयास किए हैं। आगे भी किसानों के हित में लगातार कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तेजा दशमी के शुभ अवसर पर में तेजाजी को नमन करता हूं। देश के विकास में अन्नदाता किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। किसान कृषि में रसायनों का उपयोग कम कर प्राकृतिक खेती करें। इससे उन्हें लाभ होगा और पर्यावरण भी बचेगा। इस अवसर पर सांसद सीपी जोशी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, निंबाहेड़ा विधायक श्री चंद कृपलानी, बेगू विधायक सुरेश धाकड़, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, पूर्व उप जिला प्रमुख मिट्ठू लाल जाट, कपासन प्रधान भैरूलाल जाट, पूर्व विधायक बद्री लाल जाट सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आगामी पर्वों एवं त्योहारों के संबंध में शांति समिति की बैठक मे आवश्यक तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई, आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन अपनी तैयारियां पूर्ण रखे-जिला मजिस्ट्रेट वर्ष 2024 का स्वतन्त्रता सेनानी रामचन्द्र नन्दवाना स्मृति सम्मान इतिहासकार प्रताप गोपेन्द्र को