Advertisements
24 न्यूज अपडेट उदयपुर। हर बार की तरह इस रविवार भी टीम सृजन ने अपना सेवा का कार्य सर्वोपरि रखा। आज का कार्यक्रम टीम के सदस्य विक्रम जी के जन्मदिन के उपलक्ष में रखा गया। कार्यक्रम मेहरो का गुड़ा में रखा गया जहाँ पर छोटे बच्चों को इक्कठा कर उन्हें कचोरी, बिस्कुट और चॉकलेट बाटी गई। साथ ही साथ बच्चों से बाते करी गई द्य उनसे जन्मदिन के गीत गवाए गए। बच्चों के चरण में टीम की तरफ से दी हुई चरण पादुकाए पहनाई गई। इस कार्यक्रम मे विक्रम सिंह सिसोदिया, चिक्सा पालवास, मयंक सुहालका, विशाल भोई, अजीत सिंह राठौर, तनिष्का धाकड़, सुदर्शन सिंह, डॉ विष्णु जोशी, डॉ़ दर्शना मेनारिया, हरिसुदन तिवारी, जितेंद्र मेघवाल ी, रवीना चौधरी, मोहान्श एवं टीम के बाकी सदस्य भी मौजूद रहे।

