Site icon 24 News Update

टीम सृजन ने बच्चों को पहनाई चरण पादुकाएं, केक काट कर मनाया समाजसेवी चिराग का जन्मदिन

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। कड़कती धूप में भी रविवार को टीम सृजन के सदस्यों ने दो कार्यक्रमों का आयोजन किया। पहला कार्यक्रम मेहरो का गुड़ा था जहां पर पहले बच्चों को इक्कठा किया गया व वहा पर बच्चों से युवाओं ने ढेर सारी अपने व उनके मन की बात की। उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया और उन्हे आगे बढते रहने की प्रेरणा दी। उनसे कई सारी गतिविधियां कराई गई जैसे कविता और खेल भी खिलाए गए। साथ ही चरण पादुकाएं पहनाई गई और बिस्कुट बांटे गए। टीम के सदस्यों ने पशुओं के लिए भी परिंडे लगाए और पानी की टंकी भी लगवाई। दूसरा कार्यक्रम बस स्टैंड के पास वाली बस्ती में रखा गया। यहां पर समाज सेवी चिराग जी का जन्मदिन वहां पर मौजूद बच्चों के साथ केक काट कर मनाया गया फिर उन्हें पोहे खिलाये गए और फ्रूटी, चॉकलेट दिए गए। बच्चो ने डांस भी किया और उन्हें खेल भी खिलाए गए जिसमें उन्होंने खूब मजे के साथ हिस्सेदारी की। उन्हे बहुत आनंद आया। इस कार्यक्रम में डॉ विष्णु जोशी, श्री हरिसुदन तिवारी, पन्ना लालजी, जशोदाजी, यश नागर, नाज़िया खान, वंशिका तेली, सुदर्शन सिंह, तनिष्का धाकड़, जितेंद्र मेघवालजी, रामजी, चिरागजी, प्राची जी एवं टीम के बाकी सदस्य मौजूद थे।

Exit mobile version