उदयपुर। सामाजिक सरोकारिता के मद्देनजर सुखाडिया विश्वविद्यालय योग केंद्र की ओर से विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में विवेकानंद ऑडिटोरियम के प्रांगण में 19 अक्टूबर 2021 से निरंतर चल रहे नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर को 1113 दिन हो गए हैं जो एक रिकॉर्ड है। जानकारी देते हुए योग केंद्र समन्वयक डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बिना किसी अवकाश के विगत 159 सप्ताह से निरंतर चल रहे इस शिविर के 1113 दिन पूर्ण हुए जो बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस सप्ताह योग प्रशिक्षक प्रीतम सिंह चूंडावत द्वारा हार्ट स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, त्रिकोणासन, गौमुखासन, मंडूकासन, शशांकासन, मकरासन, भुजंगासन. नौकासन. सर्वंगासन. धनुरासन. शलभासन आसन के साथ कपालभाति, नाड़ी शोधन एवं भ्रामरी प्राणायाम तथा योगनिद्रा का अभ्यास करवाया गया। भ्रामरी प्राणायाम से तनाव, गुस्सा और अवसाद दूर होता है तथा दिमाग शांत होता है, यह प्राणायाम माइग्रेन की समस्या के लिए बहुत फायदेमंद है। योग प्रशिक्षक प्रीतम सिंह चूंडावत ने कहा कि योगनिद्रा का अभ्यास रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, सिरदर्द, तनाव, दमे की बीमारी, के साथ साइटिका, अनिद्रा, अवसाद में बहुत ही लाभदायक है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नीमच माता मंदिर मार्ग पर रेलिंग, सडक़ टूटी हुई, यात्रियों को हो रही परेशानी जागरूक होना सीखो, मलजल पीने वालों : पिछोला से सिवरेज रिसाव, कौन करेगा कार्रवाई