24 न्यूज अपडेट उदयपुर। उदयपुर जिले के गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे पर थाना क्षेत्र के 132 केवी के समीप तेज रफ्तार टायरों से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर बीच रोड पर पलट गया। हादसे में चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गोगुंदा से और से टायर लेकर एक तेज रफ्तार ट्रेलर उदयपुर की ओर जा रहा था लेकिन चालक शराब के नशे में धुत्त होने के चलते 132 केवी के समीप घुमावदार मोड पर चालक ने अपना संतुलन खो दिया और ट्रेलर अनियंत्रित होकर बीच रोड पर पलट गया हादसे में चालक परिचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर गोगुंदा पुलिस व हाईवे टीम मौके पर पहुंची जहां हाईवे एंबुलेंस से दोनों घायलों को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
सुरूर में डूबा ड्राइवर, टायरों से भरा ट्रेलर लहरा कर पलटा, चालक-परिचालक गंभीर घायल

Advertisements
