24 न्यूज अपडेट. छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक बड़ा मुठभेड़ हुआ, जिसमें 31 नक्सलियों को मार गिराया गया। इस अभियान में DRG और STF के दो जवान शहीद हो गए, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने अब तक 12 नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं। बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी के अनुसार, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया था। लगभग 1000 जवानों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराने के साथ सुरक्षाबलों ने महत्वपूर्ण हथियारों और गोला-बारूद पर भी कब्जा किया है।बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने पुष्टि की है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है। उन्होंने बताया कि यह एक बड़ा ऑपरेशन था, जिसमें अतिरिक्त बैकअप पार्टी भी भेजी गई है।पिछले ऑपरेशनयह मुठभेड़ इस साल की बड़ी नक्सल विरोधी कार्रवाई मानी जा रही है। 2 फरवरी को बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया था। उस मुठभेड़ में इंसास, 303, 12 बोर और BGL लॉन्चर जैसे हथियार बरामद हुए थे।इससे पहले 20-21 जनवरी को गरियाबंद जिले के जंगलों में भी करीब 80 घंटे तक चले ऑपरेशन में 16 नक्सली मारे गए थे। इनमें से कई पर करोड़ों रुपए के इनाम घोषित थे। इनमें चलपति नामक नक्सली नेता भी था, जिस पर 90 लाख रुपए का इनाम था।सुरक्षाबलों की सफलता और चुनौतियां2024 में भी सुरक्षाबलों ने 219 नक्सलियों को ढेर किया था। इस साल अब तक 81 नक्सली मारे जा चुके हैं। बस्तर संभाग के सात जिलों में यह कार्रवाई चल रही है, जिसमें बीजापुर अहम है। इस ऑपरेशन ने नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कड़ी रणनीति और सफलता को दिखाया है, लेकिन इसमें शहीद जवानों का बलिदान भी सामने आया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान मंडपम में सीएम भजनलाल ने परोसा भोजन किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर हमला: आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण पर आरोप, ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने के खिलाफ थीं