Site icon 24 News Update

सुन्दर सिंह भंडारी चेरीटेबल ट्रस्ट 23 को करेगा प्रदेश स्तरीय प्रतिभाओं का सम्मान

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। सुन्दर सिंह भंडारी चेरीटेबल ट्रस्ट कि बैठक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आज प्रातः 9 बजे ट्रस्टी गोपाल कुमावत की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय ख्याति प्राप्त प्रतिभाओं का सुन्दर सिंह भंडारी जी कि पुण्य तिथि पर डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी कि पुण्य तिथि दिवस पर प्रदेश कि ऐसी विलक्षण प्रतिभाऐ जिन्होंने अपने पुरे जीवन को देश सेवा मे लगा दिया एवं आज भी जीवन के अन्तिम पड़ाव में भी देश सेवा के जज्बे के साथ खड़े हैं का बहुमान किया जाने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। ट्रस्टी कुन्ती लाल जैन ने बताया कि बैठक में सीनियर ट्रस्टी महेश गांधी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया एवं सभी सदस्यों ने हार्दिक श्रद्धांजली अर्पित की। ट्रस्टी कुन्ती लाल जैन ने बताया कि निर्णय के तहत् 23 जून रविवार प्रातः 9 बजे नगर निगम सुखाडिया रंगमंच पर रखा गया है, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि असम राज्यपाल महामहिम गुलाब चन्द कटारिया को एवं विशेष आमंत्रित अतिथियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में ट्रस्टी विधायक ताराचंद जैन, शान्ति लाल चपलोत, कुन्ती लाल जैन, रविन्द्र श्रीमाली, डॉ उमाशंकर नागदा, गोपाल कुमावत, रामेश्वर प्रसाद रटलाई आदी उपस्थित थे। संचालन महामंत्री रामेश्वर शर्मा ने किया एवं धन्यवाद भी दिया।

Exit mobile version