Advertisements
उदयपुर। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता में इन दिनों जगह-जगह पुलिस ने नाकेबंदी कर रखी हैं। सोमवार रात सुखेर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार से 25 लाख रुपए जब्त किए। थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान अम्बेरी के पास पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। रात को मेहरो का गुडा की तरफ से आ रही एक बाइक को रोका गया व जांच की गई। बाइक चालक सवार कुलदीप पुत्र रमाकांत निवासी आदर्श नगर हिरण मगरी हाल शोभागपुरा और मोहन सिंह पुत्र उदयसिंह निवासी बडगुला केलवाड़ा को रोका गया। युवकों की तलाशी में उनके पास 25 लाख रुपए मिले। पूछताछ में दोनों ही नगदी के बारे में कोई संतोषप्रद जबाव नहीं दे पाए। ऐसे में पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दी।

