24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। सुखेर थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए एक व्यक्ति को उनके चंगुल से एक घंटे में छुड़ा लिया। थाना सुखेर सूचना प्राप्त हुई कि कैलाशपुरी निवासी एक व्यक्ति मोहनलाल नागदा का बदमाशों ने अपहरण कर लिया है व गंभीर वारदात कारित कर सकते है। घटना की गभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशानुसार हिमांशु सिह थानाधिकारी सुखेर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक विशेष टीम का गठन कर अपहृत व्यक्ति मोहन लाल नागदा की तलाश आरंभ की। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं अन्य संकलित साक्ष्यों के आधार पर रामा गांव से एक सुनसान इलाके से अपहृत व्यक्ति को छुड़ाया गया तथा मौके पर मारपीट करते हुए दुले सिंह पिता जगत सिंह निवासी रामा व निर्भय सिहा पिता भंवर सिंह निवासी एथान पुलिस थाना नाथद्वारा जिला राजसमन्द को डिटेन किया गया। मुल्जिमान द्वारा बहुत मोहन लाल नागदा के साथ मारपीट की एवं उसकी पत्नी दीपिका नागदा को जब इस बात की जानकारी मिली तो उसके द्वारा पति को छुडाने का प्रयास किया गया। मुल्जिमों ने उनके साथ भी बदसुलूकी की। पुलिस टीम में रेणु खोईवाल, नारायणसिंह, जगदीश चंद्र,रामकुंवर, अचला राम व भारतसिंह शामिल थे Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कांग्रेस ने किया बीजेपी वाशिंग मशीन का लाइव डेमो, मिनटों में धुल गए दागी और भ्रष्टाचारी शादी में खाना खाने से 50 लोग बीमार, 10 बच्चे व 10 महिलाएं डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती