24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। प्रार्थी कपिल सुराणा पिता महेन्द्र सुराणा जैन निवासी 219 भूपालपुरा ने उपस्थित लिखित रिपोर्ट पेश की कि वह अपने परिवार के साथ राया स्थित कृषि भूमि पर कार्य कर रहा था कि लगभग 05.15 बजे लक्ष्मण सिंह झाला, विक्रमसिंह व प्रकाश सिंह सोडा के साथ आये। विक्रम सिंह मारने के लिए उपर टूट पडा। प्रकाश सिंह सोडा ने हाथ में मौजूद लठ से जान से मारने की नीयत से वार कर दिया। स्वयं को बचा लिया एवं लठ से कन्धे पर चोट आई। वगैरा पर प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए योगेश गोयल जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर के निर्देशानुसार अभियुक्तगण की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया गया। उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उदयपुर एवं कैलाशचन्द्र आरपीएस वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम के सुपरविजन मे हिमाशु सिंह राजावत पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी सुखेर के की टीम द्वारा प्रार्थी के साथ मारपीट करने वाले प्रकाश सिह सोढा पिता अभय सिह सौढा उम्र 27 वर्ष निवासी छतांगर पुलिस थाना खुडी जिला जैसलमेर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम
- श्री हिमांशु सिंह राजावत पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सुखेर,
- श्री औंकार सिह उ०नि०
- श्रीमती रेणु खोईवाल उ०नि०
- श्री हरीश चन्द्र सउनि
- श्री सज्जन सिह कानि 789

