Site icon 24 News Update

सुंदरकांड का वीडियो शूट कर रहा था डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर, पैर फिसला, पिछोला झील में गिरा, मंदिर समिति ने बचाया

Advertisements


24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर की पिछोला झील के मांजी घाट पर शनिवार देर शाम को पैर फिसलने से डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर पानी में गिर गया। जिस वक्त वह पानी में गिरा वह घाट पर सुंदरकांड का वीडियो शूट कर रहा था। मंदिर संघर्ष समिति के सदस्यों ने तुरंत पानी में छलांग लगा कर महाराष्ट्र के नागपुर निवासी निखिल बोरकर (35) की जान बचा ली। बताया गया कि निखिल 26 जून को आया था और उदयपुर में डॉक्यूमेंट्री फिल्म बना रहा था। इसी के सिलसिले में वह शनिवार देर शाम दो साथियों के साथ मांझी मंदिर घाट पर पहुंचे। हनुमान मंदिर में सुंदरकांड की वीडियो शूट करते समय 9ः30 बजे निखिल कैमरा समेत झील में गिर गया। बताया जा रहा है कि किनारे पर खड़े होने से अचानक पैर फिसल गया पानी में गिर गया। उसको डूबते देखकर साथियों ने शोर मचाया। इस पर मांजी मंदिर संघर्ष समिति के कुंदन कुमावत और रोहित चौबीसा दौड़कर आए और पानी में छलांग लगा दी। थोड़ी ही देर में निखिल को बचाकर बाहर निकाल लिया। अंबामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर लौट गई।

Exit mobile version