Site icon 24 News Update

अतिथि देवो भव: पिछोला झील से निकाला 4 लाख का पर्यटक का कैमरा, जान बचाने वालों का होना चाहिए 15 अगस्त पर सम्मान

Advertisements


उदयपुर। माजी के मंदिर पर पुणे से आए पर्यटक का पांव फिसल जाने से कल  देर शाम को पिछोला में गिर गए जिसे मंदिर समिति के सदस्यों ने तत्काल पानी में कूदकर बचा लिया था। पर्यटक उस समय मंदिर में शूटिंग कर रहे थे। उनके साथ उनका कैमरा पानी में गिर गया। गत रात्रि को माजी मंदिर पर हुई दुर्घटना में पर्यटक निखिल राव को तो मंदिर समिति के सदस्यों ने बचा लिया लेकिन कैमरा पानी में डूब गया था,जिसकी कीमत लगभग 4 लाख से ऊपर थी। आज सुबह घाट पर नहाने आने वाले राजीवजी माथुर ने उस कैमरे को झील में से निकाला लिया। उस समय घाट पर माजी मंदिर संघर्ष समिति के रोहित चौबीसा,कुंदन कुमावत,निर्मल चौबीसा,सभी उपस्थित थे। पर्यटक निखिल जी को उनका कैमरा लोटा दिया। पर्यटक निखिल ने सभी का आभार जताया। सचमुच मंदिर समिति के सदस्यों ने अपने इस कार्य से मेवाड़ की महान अतिथि देवो भव: की परम्परा को निभाते हुए ना सिर्फ अपनी जान की बाजी लगा कर अतिथि की जान बचाई बल्कि समूचे मेवाड़वासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया।  बचाने वाले सभी सदस्यों का 15 अगस्त पर जिला स्तर पर सम्मान किया जाना चाहिए।

Exit mobile version