Site icon 24 News Update

सीवरेज का पानी आ गया पेयजल के साथ, 40 बीमार, 8 गंभीर, प्रशासन ने कहा उबाल कर पीएं पानी

Advertisements

24 न्यूज अपडेट भीलवाड़ा. पीने के पानी की लाइन में सीवरेज का पानी आ गया। लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त से 40 से अधिक लोगों का भर्ती होना पड़ा। बीमार 8 लोगों की हालत गंभीर हैं भीलवाड़ा ज़िला अस्पताल के आई सी यू में भर्ती हैं। मांडलगढ़ उपखंड मुख्यालय पर यहां पीने के पानी की लाइन में सीवरेज का पानी घुसने से उल्टी-दस्त से 40 से अधिक लोग बीमार हो गये । सभी को मांडलगढ़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया हैं। बीमार 8 लोगों की हालत बिगड़ने पर पर भीलवाड़ा महात्मा गांधी हॉस्पिटल के आई सी यू में भर्ती करवाया गया है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के उल्टी दस्त कोई बीमारी से पीड़ित होने की सूचना पर मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी सीपी गोस्वामी माण्डलगढ पहुंचे मेडिकल टीम गठित कर सर्वे करवाया जा रहा है। मांडलगढ़ एसडीएम अजीत सिंह ने बताया कि क़स्बे में बड़ी संख्या में लोगों को डायरिया की शिकायत मिली। प्राम्भिक रूप से पीने के पानी की लाइन में सीवरेज या गंदे नाली का पानी मिलने की बात सामने आई है। तीस से अधिक लोग अस्पताल पहुंचे हैं । चार को भीलवाड़ा रेफ़र किया है। मेडिकल टीमे को अब घर घर सर्वे पर भेजा गया है। पेयजल की टंकी की सफ़ाई के साथ ही पानी की लाइन का लिकेज चेक करवा रहे हैं। चिकित्सा विभाग ने प्रभावित मोहल्ले के सभी घरों में पुराने पानी का उपयोग नहीं करने, उबाल कर ठंडा करके ही पानी पीने की एडवाइज़री जारी की है।

Exit mobile version