24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। सेक्टर-14 के समीप नेला तालाब मेंं कल एक लेपर्ड का मूवमेंट रहा। लेपर्ड को देख कर आस-पास के लोग घबरा गए व वन विभाग की टीम को सूचना दी। बाद में टीम ने बडी ही सावधानी से बिना ट्रेंकुलाइज किए लेपर्ड को पकड़ा। इस बताया गया कि लोगों के देखने पर व शोर मचाने पर लेपर्ड भागा और सीमेंट के पाइप में चला गया। यह 3 साल की मादा लेपर्ड थी। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि बुधवार को आबादी क्षेत्र के तेंदूआ पहुंच गया। मूवमेंट की सूचना पर लोग जमा हो गए। सुबह करीब 8ः45 बजे लोगोंने तेंदुए को घूमते देखा तो हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लेपर्ड नाले में पड़े सीमेंट के पाइप में दुबक गया। इसके बाद 9 बजे के करीब रेंजर विजेंद्र सिंह सिसोदिया और रेस्क्यू टीम के सदस्य दल बल क साथ आए। पाइप का एक मुहाना बंद था व दूसरे से लेपर्ड घुसा हुआ था। वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए पाइप के खुले छोर पर पिंजरा लगा दिया। उसके बाद भी लेपर्ड बाहर नहीं आई। इस पर विभाग की ओर से एक मशीन के जरिए पाइप के बंद मुहाने को साफ किया यगा व उसमें छेद करने का प्रयासा किया गया।इसकी आवाज होते ही लेपर्ड भागी व बाहर रखे पिंजरे में कैद हो गई। उसको ट्रेंक्यूलाइज नहीं करना पड़ा। बाद में उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया।
सीमेंट के पाइप में घुसा मादा लेपर्ड, एक छोर पर पिंजरा लगा कर पकड़ा

Advertisements
