उदयपुर। द इन्स्टीटयूट् ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस ऑफ इंडिया की ओर से पहली बार सितम्बर माह में हुए सीए इंटरमीडियट और सीए फाउन्डेशन (सितम्बर 2024) का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। उदयपुर ब्रंाच अध्यक्ष सीए रौनक जैन ने उदयपुर केन्द्रों का परिणाम घोषित करते हुए बताया कि सीए इंटरमीडियट का ऑल इंडिया रिजल्ट दोनों गु्रप में 5.66 प्रतिशत, प्रथम ग्रुप 15.17 प्रतिशत और द्वितीय ग्रुप में 15.99 प्रतिशत रहा। उदयपुर में इंटरमीडियट में कुल 96 विद्यार्थी बैठे, जिसमें से 07 विद्यार्थी दोनों ग्रुप,10 विद्यार्थी प्रथम ग्रुप व 01 विद्यार्थी द्वितीय गु्रप में पास हुए। उदयपुर जिले से सीए इन्टरमीडियट में सिटी रेंक में तब्बसुम नाथ प्रथम स्थान, आस्था जैन द्वितीय स्थान, सिद्वार्थ जैन तृतीय स्थान, विनीत जैन चतुर्थ स्थान और अदिती सिंह पांचवे स्थान पर रहे। इसी तरह सीए फाउन्डेशन का ऑल इंडिया रिजल्ट 19.67 प्रतिशत रहा और उदयपुर केन्द्र से 317 विधार्थी परीक्षा में बैठे, जिसमें 71 विद्यार्थी पास हुए। इस अवसर पर सीकासा अध्यक्ष सीए हितेश भदादा, शाखा उपाध्यक्ष सीए राहुल माहेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य सीए अभिषेक संचेती और सीए शैलेन्द्र कुणावत ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए परीक्षा में उतीर्ण होने की बधाई दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मन की बात : भाई साहब और ट्रैफिक जाम की लक्ष्मण रेखा!!! ओसवाल सभा कार्य पारिषद की त्रिमासिक बैठक, 1 को होगा महालक्ष्मी पूजन, 3 को शपथ समारोह व डिजिटल एप विमोचन