24 News Update उदयपुर, 3 जुलाई। उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह आयोजित एक समारोह में सीआईएसएफ में तैनात महिला उप निरीक्षक गीता सामोता को माउंट एवरेस्ट फतह करने के लिए राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। यह प्रशंसा पत्र पंजाब एवं हरियाणा के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें सौंपा।राज्यपाल ने समारोह में गीता सामोता को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके साहसिक कार्य की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे ही प्रदर्शन की अपेक्षा जताई।इस अवसर पर उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल, एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी उप कमांडेंट सुभाष सामोता, अतिरिक्त जिला कलेक्टर वार सिंह, सहायक कमांडेंट कमल राकेश सिंह, दीपक बोल्या, एयरपोर्ट अथॉरिटी, एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारी तथा सीआईएसएफ के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि गीता सामोता माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाली सीआईएसएफ की पहली महिला अधिकारी हैं। वर्तमान में वे उदयपुर एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ में पदस्थ हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एसआई भर्ती परीक्षा डमी कैंडिडेट प्रकरण: सुप्रीम कोर्ट से ट्रेनी मंजू विश्नोई को जमानत, बहन के लिए भी बैठाया था डमी इस्काॅन कोवे ने सांसदो को दिया निमंत्रण शोभागपुरा मे होगा भव्य विशाल नन्दोत्सव