24 न्यूज अपडेट. बांसवाड़ा। सिक्किम में तेज बाढ आने से यातायात अस्त व्यस्त हो गया था व कई रास्ते बह गए जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। बाढ़ और तेज बारिश में बांसवाड़ा के एक दंपती भी फंस गए हैं। यह दंपती फिलहाल इंडियन तिब्बतियन बर्मा पोस्ट पर शरण लिए हुए सुरक्षित हैं। अभी उनका घर वापस लौटना मुश्किल हो रहा हैं। एडवोकेट प्रणम जैन के पिता राजकुमार जैन ने मीडिया को बताया कि दंपती 9 जून को सिक्किम के लिए रवाना हुए व 12 जून को तिब्बत की पहाड़ी पर पहुंचे थे। 13 जून को घाटी उतरते समय तेज बारिश हो गई व अचानक बाढ़ आ गई। लेंड स्लाइड से रास्ते बंद हो गए। बेटे के साथ उनकी पत्नी नीलम भी हैं। प्रणम ने तुरंत तिब्बत मिलिट्री में संपर्क किया और उसके बाद उन्हें आईटीबीपी कैम्प में ले जाया गया। उनके साथ सुरेश पंचाल, उनकी पत्नी और तीन बच्चे भी हैं। मौसम साफ होने और पानी उतरने पर ही अब उनके आगे बढ़ने की संभावना है। मौके पर कोई फोन नेटवर्क काम ही नहीं कर रहा हैं, केवल बीएसएनएल ही कभी कभी चलता है। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने भी प्रणम से संपर्क किया व बात की। उन्होंने आईटीबीपी के कैंप में ही सुरक्षित रहने व हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कुवैत में सड़कों पर रात बिता रहे हैं प्रवासी राजस्थानी, नहीं मिल रहे किराए पर कमरे, आग लगने के हादसे के बाद खाली कराई जर्जर इमारतें तो सड़क पर आए अप्रवासी राजस्थानी नकल की रीट : बांसवाड़ा में दबोचा सरकारी शिक्षक और एजेंट, शिक्षक भर्ती 2022 में डमी अभ्यर्थी बिठाकर मजे से कर रहा था नौकरी , 2 अन्य , 2 अभ्यर्थी फरार