Site icon 24 News Update

सांसरिक जीवन त्याग कर साध्वी की दीक्षा लेने जा रही प्रज्ञाकुमारी का पारख परिवार ने किया बहुमान, पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से भी पूरण आंजना ने किया अभिनंदन

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज अपडेट निंबाहेड़ा . मुम्बई निवासी विनय कुमार चपड़ोद की सुपुत्री प्रज्ञा कुमारी अपना सांसरिक जीवन त्याग कर साध्वी की दीक्षा ग्रहण करने जा रही हैं।प्रज्ञाकुमारी के सम्मान में शुक्रवार को निंबाहेड़ा में मुमुक्षु का वरघोड़ा निकालकर बहुमान किया गया। जानकारी देते हुए पारख परिवार के सदस्य एवं जिला फुटबाल संघ चित्तौड़गढ़ के कोषाध्यक्ष निवर्तमान पार्षद मनोज पारख और मुकेश पारख ने बताया कि शुभ दिवस 26 जनवरी 2025 को परम पूज्य आचार्य भगवंत श्रीमद विजय कीर्तियश सुरीश्वर जी महाराजा की पावन निश्रा में उनके कर कमलों से प्रज्ञा कुमारी साध्वी की दीक्षा ग्रहण करने जा रही हैं। प्रज्ञाकुमारी के निंबाहेड़ा पधारने पर शुक्रवार को यहां नगर के रत्नराज जयंतसेन नगर में श्री सुमति नाथ जैन मंदिर के पास पारख परिवार द्वारा प्रज्ञा कुमारी का बहुमान कर स्वागत अभिनंदन किया गया। साथ ही राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से जिला फुटबाल संघ अध्यक्ष एवं युवा उद्योगपति पूरण आंजना ने श्रीफल भेंटकर प्रज्ञाकुमारी का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल लाल आंजना, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल झंवर, पूर्व विधान सभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं निवर्तमान पालिका पार्षद रविप्रकाश सोनी, पंचायत समिति सदस्य एवं कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पिंकेश जैन, मनोहर सिंह आंजना, सुरेश कृपलानी, विधान सभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, खाद्य एवं किराना व्यापार संघ अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धीरज नगरिया, निवर्तमान पालिका पार्षद प्रतिनिधि नितिन नागौरी सहित बड़ी संख्या में समाज जन, गणमान्य जन एवं पारख परिवार जन उपस्थित थे।

Exit mobile version