Site icon 24 News Update

सांसद रावत ने 294 भाजपाइयों को दिखाई टेक्स फ्री साबरमती रिपोर्ट फिल्म, पारस सिंघवी ने नहीं देखी

Advertisements


उदयपुर। गोधरा कांड पर आधारित फिल्म दी साबरमती रिपोर्ट कल प्रदेश में टेक्स फ्री कर दी गई थी। यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी तारफ कर चुके हैं। कर मुक्त होने के बाद आज उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत के सहयोग से आयड़ स्थित आईनोक्स मॉल के पीवीआर में शहर व देहात के करीब 294 भाजपा पदाधिकारीयो कार्यकर्ताओ एवं जनप्रतिनिधियों ने इस फिल्म को देखा और और इस फिल्म के निर्देशन चित्रण एवं घटना को संजीव प्रस्तुत करने के तरीके की सराहना की। इस अवसर पर पारस सिंघवी मौजूद नहीं रहे। भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि सांसद मन्नालाल रावत, कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया शहर विधायक ताराचंद जैन ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, महापौर गोविंद सिंह टांक सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्तसिह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष भवरसिंह पंवार, प्रधान प्रतिभा नागदा, शहरजिला महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, देहात महामंत्री आकाश बागरेचा दीपक शर्मा, सलूंबर विधायक प्रत्याशी शांतादेवी मीणा, डीएस राव,शहर जिला उपाध्यक्ष खूबी लाल पालीवाल, अतुल चंडालिया, हंसा माली, विजयलक्ष्मी कुमावत, जिला मत्री दीपक बोल्या,अमृत मेनारिया, उषा डांगी सपना कुरडीया, पुष्पाशर्मा संतोष मेंनारिया , मंडल अध्यक्ष हजारी जैन जितेंद्र मारू भोपालसिंह राणा, अशोक आमेटा, सोनल मीणा खुशबू मालवीय मीना बंधु सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Exit mobile version