Site icon 24 News Update

पूर्व मंत्री एवं विधायक कृपलानी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने देखी “द साबरमती रिपोर्ट”

Advertisements

24 न्यूज अपडेट.निम्बाहेड़ा।राजस्थान सरकार के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की विशेष उपस्थिति में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने गुजरात राज्य के गोधरा में वर्ष 2002 में साबरमती एक्सप्रेस में हुए दंगों की सत्य घटना पर आधारित फ़िल्म “द साबरमती रिपोर्ट” को देखा।

नगर के रेलवे स्टेशन के समीप स्थित क्रेजी मल्टीप्लेक्स सिनेमाघर में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, उपप्रधान जगदीश आंजना, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं जिप सदस्य गब्बर सिंह अहीर,पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़ सहित विधानसभा क्षेत्र के छोटीसादड़ी एवं निम्बाहेड़ा ब्लॉक के भाजपा मंडलों के पदादिकारी, सरपंच, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी “द साबरमती रिपोर्ट” देखी। इस दौरान फ़िल्म देखकर सभी दर्शक भावुक हो गए तथा सभी ने फ़िल्म की तारीफ की। 

विधायक कृपलानी ने फ़िल्म देखने के बाद कहा कि गुजरात के गोधरा में घटित हुई सत्य घटना पर आधारित “द साबरमती रिपोर्ट” फ़िल्म को बहुत अच्छी तरह से बनाया गया है। फ़िल्म के दृश्य भावुक कर देते हैं। इस फ़िल्म के माध्यम से लोगों को सच दिखाया गया है। फ़िल्म देखने के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

Exit mobile version