
24 न्यूज अपडेट उदयपुर। भारत सरकार के रेल मंत्रालय से सांसद मन्नालाल रावत ने आज लोक सभा में अतारांकित प्रश्न सं. 1483 पूछा। पूछा गया कि क्या भारतीय रेल में महिलाओं की भी नियुक्ति की जाती है और यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है। रेलगाड़ियों में कितनी महिलाएं कार्यरत हैं; और रेलगाड़ियों के संचालन में लोको पायलट के रूप में कितनी महिलाएं कार्यरत हैं और पुरुषों की तुलना में महिला लोको पायलटों का प्रतिशत कितना है? सवाल के जवाब में रेलवे ने यह नहीं बताया कि पुरूषों के मुकाबले कितने प्रतिशत महिलाएं काम कर रही हैं। लेकिन सवाल से पता चला कि भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जाती है। लैंगिक भिन्नता पर ध्यान दिए बिना, निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले सभी उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्र होते हैं। 31.03.2024 की स्थिति के अनुसार, भारतीय रेल में 99,809 महिला कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें 2,037 लोको पायलट हैं।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.