Site icon 24 News Update

सांसद डॉ मन्ना लाल रावत ने की रेल मंत्री से मुलाकात, रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने गुरुवार सुबह केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान सांसद रावत ने रेल मंत्री के साथ मेवाड़-वागड़ में रेल सुविधाओं के विस्तार सहित रेलवे से सम्बन्धित अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर चर्चा की। सांसद रावत ने रेलमंत्री को अवगत कराया कि उदयपुर पर्यटन की दृष्टि से विश्व पटल पर विशेष स्थान रखता है, यहाँ वर्ष पर्यन्त लाखों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते है। उदयपुर की देश के दूसरे शहरों से बेहतर रेल कनेक्टिविटी के लिए उदयपुर की जनता द्वारा वर्तमान संचालित ट्रेनों के फेरे बढ़ाने, ट्रेनों को उदयपुर से चलाने एवं अन्य मांगे लगातार की जा रही है।

सांसद रावत ने आमजन की सुखद, सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा के लिए नई रेलवे लाइनें,कई रेल सेवाओं में बढोतरी, अजमेर तक की सेवाएं उदयपुरतक बढ़ाने, उदयपुर को दक्षिण भारत से वाया अहमदाबाद जोड़ने, उदयपुर सिटी रेलवे-स्टेशन के जनोपयोगी सुधार, जयसमंद रोड पर बुकिंग सुविधा, सुरखनखेडा स्टेशन सहित क्षेत्र के प्रमुख स्टेशन पर द्रूतगामी ट्रेनों के ठहराव व रेलवे प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर के परिसर वाले राजकीय स्कूल के पुनर्निर्माण हेतु अनुमति सम्बन्धी मांग रखी। रेल मंत्री ने इन सभी मांगों पर चर्चा करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रेल सुविधाओं के विस्तार का आश्वासन दिया।

इन ट्रेनों के विस्तार व अन्य सुविधाओं की मांग रखी

दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी अंचल के लोगो को दिल्ली तक सीधी रेल कनेक्टिविटी प्राप्त हो सके।

मुम्बई की यात्रा हो सके। इससे यात्रियों का समय एवं आर्थिक बचत होगी।

Exit mobile version