24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाला पकड़ा गया हैं गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने आज उसकी गिरफ्तारी बताई हैं। आरोपी का नाम सुनी कुनी उर्फ कुंती भगोरा (21) पुत्र लक्ष्मण है व वह धरियावद का रहने वाला हैं सुनी कुनी ने कहा कि सांसद के बीटीपी (भारतीय ट्राइबल पार्टी) पर दिए बयान से आहत था जो उन्होंने कांकरी डूंगरी के बारे में कहा था। सांसद ने कहा था कि बाहरी लोगों को बुलाया गया। उससे नाराज होकर उसने हंसी के इमोजी डालते हुए यह कमेंट किया था। जब उसे गलती का अहसास हुआ तो कमेंट डिलीट कर दिए थे। वह सांसद के कमेंट से भावुक हो गया था और भावनाओं में आकर उसने यह कमेंट किए। उसे अपनी गलती का अहसास है व माफी मांगता हैं उसने साफ किया ि कवह किसी भी राजनीतिक विचारधारा से नहीं जुड़ा है। बीटीपी को गुजरात में नोटा से कम वोट मिलने के सांसद के कमेंट ने भी उसे नाराज कर दिया था। उदयपुर सांसद अपने मीडिया बयान में कांकरी डूंगरी वालों को झारखंड कह रहे थे जो उसे नागवार गुजरा। आरोपी कुंती भगोरा जयपुर के शाहपुरा से पढ़ाई कर रहा है। वह बीएससी बीएड सेकंड का छात्र है। आपको बता दें कि आरोपी ने एक लावइ शो के दौरान यूट्यूब पर सांसद के खिलाफ कमेंट बॉक्स में अनर्गल बातें लिखी थी। कमेंट में लिखा-इसका कंगना की तरह गेम बजाना पड़ेगा। सांसद बनाकर गलती कर दी। यूजर ने लिखा है-बहुत जल्द ही उदयपुर में भी रगड़ा निकाल दिया जाएगा। तुम्हारी वाडिया (विसर्जन) उठने वाली है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विकसित राजस्थान 2047पर्यटन विकास के संबंध में एकत्र किये महत्वपूर्ण सुझाव आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जिला शांति समिति की बैठक